Tuesday, October 20th, 2026

असम विधानसभा चुनाव में 90 प्रत्याशी उतारेगी कांग्रेस

गुवाहाटी
असम कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि उसकी सहयोगी एआईयूडीएफ के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल हिंदू विरोधी नहीं हैं और उनपर सांप्रदायिक होने का आरोप लगाने वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने तीन जिला परिषदों को चलाने के लिए उनकी पार्टी से हाथ मिलाया है। असम प्रदेश कांग्रेस प्रमुख रिपुन बोरा ने विश्वास जताया कि कांग्रेस नीत गठबंधन बीजेपी की सरकार को राज्य की सत्ता से बेदखल कर देगा और अगली सरकार का गठन करेगा। कांग्रेस ने ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ), वाम दल और एक क्षेत्रीय पार्टी के साथ विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन किया है।


असम में अप्रैल में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। बोरा ने कहा कि अजमल तीन बार लोकसभा सदस्य रहे हैं और लोगों ने उनके काम और राजनीति को वर्षों से देखा है। उन्होंने कहा, 'अजमल हिंदू विरोधी नहीं हैं, लेकिन केवल मुसलमानों के कल्याण की बात करते हैं। मुसलमानों या अपने ही धर्म के लोगों के कल्याण की बात करना अपराध नहीं है, जबतब वह दूसरे धर्म के लोगों से घृणा नहीं करते हैं। अजमल कभी भी हिंदू विरोधी नहीं रहे हैं।' माना जाता है कि असम की 35 फीसदी मुस्लिम आबादी में एआईयूडीएफ का बड़ा आधार है।

 

#कांग्रेस

Source : Agency

पाठको की राय